CBSE Board Result: सीबीएसई के 12 कक्षा के परीक्षा परिणाम मे अनुपमा ब्लॉक मे रही टॉप

खरखौदा ब्लॉक में अनुपमा अव्वल, 30 विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: खांडा रोड स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ की छात्रा अनुपमा ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर खरखौदा ब्लॉक में टॉप तथा जिले में पांचवा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं सी.बी.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 

परीक्षा परिणाम में अनुपमा पुत्री अनूप सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लॉक में प्रथम तथा जिले में पांचवा स्थान हासिल किय । 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 50  विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की।  कला संकाय में अनुपमा पुत्री अनूप सिंह - 97.4%,  स्नेहा पुत्री संदीप - 95.4% , स्नेहा पुत्री संदीप ( रामपुर) - 95%, तन्नू पुत्री देवेंद्र - 94.2% , नितिशा पुत्री यतेंद्र - 94% अंक हासिल कर  उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञान संकाय में खुशी पुत्री गोपाल सिंह - 95.8 % , दीक्षु पुत्री प्रवीन - 95.8% , यश कुमार पुत्र  सतीश - 94.6%, हिमांशी पुत्री अनिल - 94.5%, जिया पुत्री कृष्ण - 93.6% ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। 

वाणिज्य संकाय में आरज़ू पुत्री किशोरीलाल - 95.8% , अनुराधा पुत्री भूपेंद्र - 92% अंक हासिल कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया।

अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय की उपलब्धियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति, प्राचार्या ऊषा वत्स एवं प्राथमिक प्रभारी रितु ने सभी शिक्षकों की मेहनत, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें इस सफलता का श्रेय दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए पूरे वर्ष मेहनत एवं समर्पण के साथ अध्ययन करवाया।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts