दो किसानों पर हमला:दूसरे किसान ने भी दम तोड़ा

Published On

जींद l हरियाणा में जींद जिले के गांव काकडौद में बुधवार की रात दो किसानों पर हुए हमले (Attack) में घायल दूसरे किसान ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। उचाना पुलिस ने बताया कि नसीब (50) ने हिसार के अस्पताल में दम तोड़ दिया। नसीब के साथी किसान जोगेंद्र (55) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए चार टीमों का गठन किया है। कल सुबह इस घटना का पता चला था जिसमें परसों देर रात किसी समय अज्ञात हमलावरों ने खेत में कमरे के बाहर सो रहे दो किसानों के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार (Attack) किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts