मौसी और नाना की गोली मारकर हत्या

Published On

इच्छनपुर गाँव में युवक ने दिया वारदात को अंजाम

करनाल। करनाल जिले में असंध क्षेत्र के गांव इच्छनपुर में एक युवक ने अपनी मौसी और नाना को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि आरोपी बचपन से ही अपने नाना के पास रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दोनों मृतकों के शव का असंध के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

रिश्तेदार ने बताया कि फतेह सिंह बचपन से अपने नाना जोगिन्दर सिंह के यहां रहता था। नाना ने उसका पालन पोषण किया और पढ़ाया लिखाया। सोमवार देर रात करीब 12 बजे फतेह सिंह कहीं से घर आया और उसने अपने नाना को गोली मार दी, जबकि उसके नाना ने जमीन भी उसके नाम ही करवाई थी। फिर भी पता नहीं क्या हुआ कि उसने जोगिंदर सिंह की हत्या कर दी। जांच अधिकारी के अनुसार रात को पुलिस को गांव इछनपुर में गोली चलने जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे तो एक 45 वर्षीय महिला की गोली लगने से मौत हो चुकी थी।

करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल थे और एक महिला छर्रे लगने से घायल थी। दोनों को असंध अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों को आरोपित ने दो-दो गोली मारी है जबकि घायल को छर्रे लगे हैं। आरोपित बंदूक लेकर कार में सवार होकर फरार होे गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दोनों शवों को असंध के मोर्चरी हाउस में रात को ही रखवा दिया गया था, जिनका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts