ब्यूटीशियन को अज्ञात बाइक सवारों ने मारी गोली

Published On

राहगीरों ने पहुँचाया अस्पताल, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

गुरुग्राम। यहां द्वारका एक्सप्रेस-वे पर एक ब्यूटीशियन को दो बाइक सवारों ने गोली मार दी। इससे पहले कि वह उन्हें पहचान पाती, हेलमेट पहनें बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना के आसपास कैब चालकों ने महिला को पास में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। Gurugram News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-102 में रिद्धि-सिद्धि सोसायटी में रहने वाली ब्यूटीशियन पल्लवी शर्मा रात करीब 9 बजे किसी काम से जा रही थी। द्वारका एक्सप्रेस-वे पर एम्सटोरिया सोसायटी के सामने पेट्रोल पंप के पास वह जैसी ही पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर उसके पिता राजकुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां मीडिया को बताया कि अभी उनकी बेटी होश में नहीं है। पल्लवी शर्मा की शादी कई साल पहले चंडीगढ़ में हुई थी। फिलहाल व पति से अलग होकर यहां बच्चों के साथ रह रही थी। उन्होंने कहा कि किसी से रंजिश आदि के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बेटी के होश में आने पर ही कुछ पता चलेगा। इस घटना में राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। Gurugram News

Villagers Road Jaam: क्षेत्रवासियों ने भिवानी में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर माँगा पेयजल समस्या का सम…

About The Author

Related Posts