भट्टूकलां में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित

Published On

भट्टूकलां में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित

सच कहूँ/मनोज सोनी
भट्टू कलां। चौपटा रोड स्थित स्थानीय नामचर्चा घर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रेमी सेवक मोनू इन्सां ने विनती का शब्द चरण शरण में आया हुं जी… बोलकर नामचर्चा की शुरूआत की। इसके बाद विभिन्न गांव से पहुंचे कवियों ने अनमोल ग्रंथों से शब्द बोलकर साध-संगत को निहाल किया। 85 मैंबर राजकुमार कामरा ने मौके पर उपस्थित साध-संगत को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताए गए मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने साध-संगत से आह्वान किया कि मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस मौके पर भट्टू कलां ब्लॉक की समस्त साध-संगत मौजूद थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts