भिवानी सीआइए पुलिस ने पकड़े 3 हिस्ट्री शीटर बदमाश

राजन कुख्यात बदमाश, कई मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश: डीएसपी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी सीआईए पुलिस को तीन बदमाश पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पकड़े गए बदमाश हिस्ट्री शीटर है। इन पर पहले भी 15 के आसपास मुकदमे दर्ज है। ताजा मुकदमा मारपीट से संबधित है जहाँ बदमाशों ने एक दुकानदार को लाठी डंडों से बुरी तरीके से पीटा था।

भिवानी के डीएसपी अनूप कुमार ने बीटीएम चौकी में प्रेस वार्ता की और बताया की पिछले दिनों राजन ने अपने 8-9 साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से सेवा नगर स्थित एक दुकान पर बैठे जतिन को बुरी तरीके से पीटा था। जिसके सीसीटीवी भी सामने आए हुए है। राजन इनका सरगना है और शहर में लोगो को डराना धमकाना और पैसे मांगना ऐसे अपराध करता है। पुलिस डायरी में ये हिस्ट्रीशीटर है। डीएसपी ने बताया कि वारदात के बाद ये लोग अलग अलग स्थानों पर छुपे हुए थे।

पुलिस ने कल ही  बदमाश राजन को पंजाब के खरहड से पकड़ा है। वही सौरभ को भिवानी के महताब की ढाणी से तो चाँद को गौशाला के नजदीक से पकड़ा है। बता दे की पुलिस बदमाशों को लेकर निहानदेही के लिए लेकर मौके वारदात पर लेकर पहुंची तो। वहां के लोगो में हालाकि राजन को देखकर दहशत थी लेकिन पुलिस ने जब लोगो को समझाया और विश्वास दिलाया की बदमाशों का इलाज उन्हें करना आता है आप लोग घबराए नहीं। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगो ने भिवानी पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए।

About The Author

Related Posts