नाबालिग सहित 3 बाइक चोर पकड़े, 6 बाइक बरामद

Published On

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: कैथल में बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस द्वारा एक 12 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दो अलग अलग मामलो में 2 अन्य आरोपी भी काबू किये हैं, जिनके कब्जे से 6 चोरीशुदा बाइक बरामद हुई। Kaithal News

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बेलरखा जिला जींद निवासी बलबीर सिंह की शिकायत अनुसार 14 मई को उसकी बाइक करनाल बाईपास चौंक के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। जिस बारे थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज है। सीआइए द्वारा मामले की जांच करते हुए प्योदा रोड कैथल निवासी एक 12 वर्षीय किशोर को पकड़ा गया। पूछताछ उपरांत किशोर के कब्जे से 3 चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। जो तीनो बाइक थाना सिविल लाइन कैथल क्षेत्र से चोरीशुदा पाई गई। Kaithal News

वहीं दूसरे मामले में बाइक चोरी के आरोपी पूंडरी निवासी राजीव व राजवीर को काबू कर लिया गया। बता दें कि काकौत निवासी गुरदीप की शिकायत अनुसार 8 मई को उसकी बाइक दाऊ पेट्रौल पंप कैथल के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज है। आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त मामले की बाइक सहित कुल 3 चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। दोनो आरोपी शनिवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– पोस्त तस्करी के दोषियों को दस-दस वर्ष का कठोर कारावास

About The Author

Related Posts