पिहोवो में भाजपा नेता ने दी बड़ी सौगात, लोगों को मिलेगा बहुत फायदा, आने वाले समय में बदल जाएगी किस्मत

पिहोवो में भाजपा नेता ने दी बड़ी सौगात, लोगों को मिलेगा बहुत फायदा, आने वाले समय में बदल जाएगी किस्मत

Sach Kahoon Picture
Published On

पिहोवा, जसविंद्र सिंह। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) ने विभिन्न गांवों में जनहित से जुड़े पानी की सुविधा संबंधी ट्यूबवेल परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पंडित जय भगवान शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंतर्गत गांव संधोली में नव निर्मित पानी के ट्यूबवेल कार्य का शुभारंभ किया गया, वहीं वार्ड नंबर 13 (ब्रह्म जून रोड) में जन स्वास्थ्य विभाग के नव निर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा गांव धनीरामपुरा में ट्यूबवेल कार्य का शुभारंभ तथा गांव मोहनपुर (कागावाली डेरा) में नव निर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी गई।

इस अवसर पर पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य हर गांव और हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास और जनसेवा की नई मिसाल कायम कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे जनहितकारी कार्यों और पारदर्शी नीतियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) ने इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर सिंह गंगवा तथा कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन जनप्रतिनिधियों के सहयोग और सकारात्मक सोच के कारण पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से क्षेत्र के विकास में सहयोग देने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक  पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान सरपंच, जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।इस दौरान जगदीश सेठी सरपंच संधौली,अशोक ब्लॉक समिति सदस्य,मनदीप विर्क प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,विंकल चौबे सरपंच धनीरामपुरा ,राजकुमार धनीरामपुरा,दीपक महंत पार्षद,आशीष चक्रपाणि चेयरमैन नगरपालिका पिहोवा,सुरेंद्र ढींगरा,दलजीत कोना,विकास चोपड़ा,मंडल प्रधान बाबूराम रुआ,सुखबीर इसाक,जस्सी शर्मा महामंत्री एव कई गावों के सरपंच, जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने विकास कार्यों के लिए भाजपा सरकार और पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Related Posts