Sirsa BJP News: भाजपाइयों ने फूंका केजरीवाल का पुतला

Published On

सच कहूँ न्यूज
सरसा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है। इस पर जिला भाजपा ने विरोध प्रकट करते हुए शहर के सुभाष चौक पर केजरीवाल का पुतला फूंका । इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल ने गलत टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। Sirsa BJP News

यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। इस पर पूरे प्रदेश में रोष हैं । इसका पूरा प्रदेश विरोध प्रकट कर रहा हैं। इसके लिए केजरीवाल को हरियाणा की जनता माफ नहीं करेगी । भाजपा नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में हार सहन नहीं कर पा रहे इसके ऐसी टिप्पणी कर रहा हैं ।

इस तरह की टिप्पणी के लिए अब उन्हें जवाब देना होगा और विधानसभा चुनाव में करारा सबक मिलेगा । इस दौरान केजरीवाल का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गई । इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, जगदीश चोपड़ा, यतिन्द्र सिंह एडवोकेट , मनीष सिंगला, सुनील बामनिया, श्याम बजाज, अजय शेरपुरा सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। Sirsa BJP News

Farmers Protest News: किसानों की महापंचायत 12 और 13 फरवरी को

About The Author

Related Posts