कलयुग…. रिश्ते नाते हुए खत्म.. भाई ने उतारा भाई को मौत के घाट

Published On

पानीपत….. (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया) दुनिया में रिश्ते-नाते खत्म होते जा रहे हैं छोटी-छोटी बातों को लेकर लोग एक दूसरे का कत्ल कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के विकास नगर से सामने आया है जहां एक भाई ने अपने भाई को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। जबकि हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी एक साल पहले एक पैर से दिव्यांग हो चुका है। युवक के शव को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें:– …जब आती ट्रैन देख ट्रैक पर लेट गया बुजुर्ग

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर के रहने वाले बलवान ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता है। जिसमें दो बेटे और एक बेटी है। बड़ी बेटी चंडीगढ़ में शादीशुदा है, जबकि मंझला बेटा आंनद और छोटा बेटा प्रिंस है। आनंद डीसी रेट पर बिजली निगम में कार्यरत है। जिसका कुछ समय पहले तलाक हो चुका है। जबकि छोटे बेटे प्रिंस का उसकी पत्नी प्रियंका से मनमुटाव चल रहा है। गुरुवार दोपहर बाद आनंद घर पर अपने कमरे में सो रहा था। मां उषा दूसरे कमरे में थी। प्रिंस बाहर गया हुआ था। कुछ समय बाद प्रिंस घर पर आया और उसने सो रहे बड़े भाई आनंद के पेट में नुकीली चीज से हमला कर दिया। हमले के दौरान आनंद की चीख सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे। मां ने चीख-पुकार मचा कर पड़ोसियों को इकट्ठा किया। घायल अवस्था में आनंद को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts