कार ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, बेटी घायल

Published On

गांव कंसाला के पास हुआ हादसा

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। आईएमटी थाना के अंतर्गत गांव कंसाला के समीप कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों द्वारा घायल को पीजीआई में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस के अनुसार गांव निंदाना निवासी अशोक ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई दीपक, मां इशवंती और छोटी बहन नीलम मोटरसाइकिल से खरखौदा गांव में नाना का हाल चाल जानने के लिए गए थे।

जब वह तीनों वापिस गांव आ रहे थे, तभी कंसाला के समीप अज्ञात कार चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा तीनों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने दीपक व इशवंती को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलम की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर आईएमटी पुलिस व पीजीआई पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में अशोक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts