CBSE Board Result: प्रताप स्कूल का सीबीएसई बोर्ड कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
प्रताप स्कूल का 12वीं परिणाम शानदार, 96 छात्रों ने मैरिट में बनाई जगह
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: प्रताप स्कूल का कक्षा बारहवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के 96 विद्यार्थियों ने मैरिट तथा 108 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा वंशिका ने 500 में से 481 अंक प्राप्त कर 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, विशु ने 465 अंक प्राप्त कर 93 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान जबकि स्नेहा ने 500 में से 459 अंक प्राप्त कर 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खुशी ने 457 अंक प्राप्त कर 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। स्नेहा एवं अर्पित ने योगा विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वंशिका ने ज्योग्राफी में 98 अंक, विशु ने इतिहास में 98 अंक तथा वंशिका ने अर्थशास्त्र में 97 अंक प्राप्त किए। जैसिका ने एनसीसी में 97 अंक, चेतना ने शारीरिक शिक्षा में 97 अंक तथा वंशिका एवं प्राची ने अंग्रेजी में 96 अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त प्राची ने कंप्यूटर साइंस में 95 अंक, वंशिका ने राजनीति विज्ञान में 95 अंक, स्वाती ने अकाउंटेंसी में 94 अंक तथा पायल एवं पुण्य कुमार ने बिजनेस स्टडी में 94 अंक प्राप्त किए।
विशु एवं स्नेहा ने हिन्दी में 94 अंक, प्रिंस ने गणित में 93 अंक, स्नेहा ने कैमिस्ट्री में 92 अंक तथा स्नेहा एवं आँचल ने बायोलॉजी में 91 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्राचार्या दया दहिया ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। उन्होंने अभिभावकों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के सामूहिक सहयोग से ही विद्यार्थी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते हैं।

About The Author