हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 17 सितम्बर को सिरसा आएंगे

Published On

सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) 17 सितम्बर को सिरसा में आ रहे है, नशा मुक्ति के खिलाफ करनाल से शुरू हुई Cyclothon रैली सिरसा पहुंचेगी यहाँ सी एम मनोहर लाल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा सी एम मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम भी कर सकते है, सी एम मनोहर लाल के कार्यक्रम को लेकर आज प्रसाशनिक अधिकारियो ने शहर में अलग अलग जगहों का निरिक्षण किया। सिरसा के DC पार्थ गुप्ता और एस पी विक्रांत भूषण सहित जिला के कई अधिकारियो ने संभावित जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर कई स्थानों का निरिक्षण किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए सिरसा के डी सी पार्थ गुप्ता ने कहा की सी एम मनोहर लाल (Manohar Lal) का सिरसा में 17 सितम्बर को कार्य्रकम है,इस दौरान सी एम मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम भी कर सकते है.इसी के चलते आज शहर की कई जगहों का निरिक्षण किया है.ताकि जनसंवाद के कार्यक्रम का चयन किया जा सके. उन्होंने कहा की इसके अलावा प्रदेश भर में नशे के खिलाफ चल रही Cyclothon रैली को सी एम मनोहर लाल सिरसा ज़िले से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह भी पढ़ें:– India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को थमाई ऐशिया कप की सबसे बड़ी हार

About The Author

Related Posts