Saint MSG ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया बाल महोत्सव
बाल दिवस पर बच्चों ने की ऊंट की सवारी
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल सरसा में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस सोमवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में बाल सभा और बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्का मोंगा व अन्य स्टाफ सदस्यों ने नेहरू जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अल्का मोंगा ने नेहरू जी के जीवन और स्वतंत्रता में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चाचा नेहरू बच्चों से अत्याधिक प्रेम करते थे। उन्होंने अपना हर जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने विद्यार्थियों को चाचा नेहरू के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात शिक्षकों के द्वारा स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों की भूमिका में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों ने रिक्शा व ऊंट आदि की सवारी का भी आंनद उठाया।

जो सभी विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। हर कोई विद्यार्थी इतनी सवारी करने के लिए उतावला नजर आया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उनके खेलकूद, सहपाठ्य गतिविधियों, शैक्षिक योग्यताओं के लिए पुरस्कृत किया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्या ऊषा कुमारी, एडमिशन कोआॅर्डिनेटर मीनू सबरवाल, कोआॅर्डिनेटर पल्लवी साहा, पाउलोमी साहा व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।