गाड़ी की टक्कर से हलवाई की मौत

Published On

डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। गांव चौटाला के समीप पैदल आ रहे हलवाई को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को दिए (Road Accident) बयानों में गांव आसाखेड़ा निवासी मृतक के भाई ताराचंद ने बताया कि उसका भाई हलवाई का काम करता था। बीती 20 अप्रेल को उसका भाई किसी काम से चौटाला गया था। शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो उसके फोन पर संपर्क किया गया। किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि सुखदेव का एक्सीडेंट हो गया है।

सूचना पाकर वह डबवाली अस्पताल में पहुंचा, जहां देखा कि गंभीर चोटों के कारण उसके भाई की मौत हो चुकी थी। गाड़ी सवार युवक भी वहीं थे, उन्हें भी काफी चोटें लगी। (Road Accident) सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts