Corona Virus News: जींद में कोरोना ने दी दस्तक

Published On

37 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

  • महिला को होम आइसोलेट किया गया
  • ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा स्वास्थ्य विभाग

जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Coronavirus News: हरियाणा के जींद में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। जींद शहर की एक कॉलोनी में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। फिलहाल उसे घर पर ही आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग पीड़ित की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। विभाग द्वारा परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। अभी तक जींद जिला कोरोना मुक्त था और एक भी कोरोना का केस नहीं था। Jind News

आज जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला को कोरोना के संदिग्ध लक्ष्ण मिले तो उसका कोरोना का टैस्ट किया गया। इसमें महिला कोरोना संक्रमित मिली। महिला को सूचना देकर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में विभाग पता कर रहा है। Jind News

जिले में कोरोना की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम कर लिए हैं।

विजेंद्र ढांडा ने बताया कि अभी वैरियंट का पता नही चला है,लेकिन उसके लक्षण कोरोना के है ,उसे होंम आईसिलेट किया गया है, उन्हें दवाइयां दे दी गयी है व घर मे रहने की सलाह दी है और हेवी डाइट लेने के लिए बोला गया है । मास्क लगाकर रखें, उनके परिवार के सैंपल लेकर जांच की जाएगी।

लोगो को जागरूक किया जा रहा है कि सोसल डिस्टेंस रखे, सचेत रहे, नया वैरियंट ज्यादा खरनाक नही है लेकिन भीड़ भाड़ के एरिया में न जाए, लक्षण मिलने पर अस्पताल में जांच अवश्य करवाए। इसके लक्षण खांसी, जुकाम, बुख़ार,सिर दर्द, पेट दर्द है। Jind News

बाईट नोडल अधिकारी डॉ विजेंद्र ढांडा, विजुवल- नागरिक अस्पताल जींद

यह भी पढ़ें:– देश में कोरोना मामलों में कमी, अब कुल सक्रिय मामले 5608

About The Author

Related Posts