स्कूलों में नियुक्त होंगे काउंसलर

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार द्वारा स्कूली विद्यार्थियों की काउंसलिंग करने के लिए काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी, इन काउंसलरों(Counselors in Schools) का चयन राज्य के सरकारी स्कूलों में सेवारत स्थायी पीजीटी (साइकोलॉजी) अध्यापकों में से ही किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का निवारण करने के लिए काऊंसलरों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले जिन पीजीटी (साइकोलॉजी) अध्यापकों ने ‘डिप्लोमा इन काऊंसलिंग’ (Counselors in Schools) किया हुआ है, वे अध्यापक काउंसलर पद के लिए 2 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जिन अध्यापकों ने काउंसलर के पद के लिए वर्ष 2020 में आवेदन किया था, उनको भी नए सिरे से आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि ‘उम्मीद’ केंद्रों में पहले से कार्यरत काउंसलर भी जिला बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts