फतेहाबाद में एलपीजी की कालाबाजारी पर सख्ती, अब तक 91 सिलेंडर जब्त

Published On

जिला में गैस आपूर्ति सुचारू, 20 हजार से अधिक सिलेंडर उपलब्ध

LPG Black Marketing: फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। जिला प्रशासन द्वारा गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए गठित टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक की कार्रवाई में 91 घरेलू व कमर्शियल सिलेण्डर अनुचित प्रयोग में उपयोग करते हुए पाए जाने पर जब्त किए गए हैं। प्रशासन द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। Fatehabad News

डीएफएससी कुशल बूरा ने बताया कि जिला में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। तीनों तेल कंपनियों से कुल 9204 भरे हुए सिलेण्डर प्राप्त हुए हैं, जबकि जिला की 23 गैस एजेंसियों के पास 11323 सिलेण्डर स्टॉक में उपलब्ध हैं। इस प्रकार जिला में कुल 20527 सिलेंडर उपलब्ध हैं। बीते दिन 1 अप्रैल को गैस एजेंसियों द्वारा 4136 रिफिल किए गए, जिससे उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नम्बर 01667-230773 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित नोडल अधिकारी के पास भेजकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक हेल्पलाइन के माध्यम से कुल 125 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। Fatehabad News

About The Author

Related Posts