Punjab
Dabwali : 11 जरूरतमंदों को राशन देकर शरीरदानी अशोक इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि
सचखंडवासी अशोक कुमार इन्सां की स्मृति में श्रद्धांजलि नामचर्चा श्रद्धाभाव के साथ संपन्न
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। शहर की अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को शरीरदानी सचखंडवासी अशोक कुमार इन्सां की स्मृति में श्रद्धांजलि नामचर्चा श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुई। नामचर्चा के उपरांत परिवार की ओर से 11 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित कर मानवता भलाई कार्य किया गया। Dabwali News
वहीं ब्लॉक डबवाली कमेटी ने परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर की। इसके पश्चात कविराज भाइयों ने नाम प्रथाओं एवं चेतावनी प्रथाओं के शब्दों के माध्यम से मनुष्य जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान खैरैत बब्बर इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर साध-संगत को सुनाए। कार्यक्रम में परिवारजन, रिश्तेदार, सगे-संबंधी, शहरवासी, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, सच्ची प्रेमी समिति, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी तथा एमएसजी आईटी विंग के सेवादारों सहित भारी संख्या में साध-संगत ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने शोक संदेश भेजकर परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। Dabwali News
About The Author