ऐसा खतरनाक कोबरा जिसे पकड़ने को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत!

Published On

Saint MSG Insan के वचनानुसार सांप को सुरक्षित पकड़ जंगल छोड़ा | Snake

गुहला चीका (सच कहूँ)। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र गांव डन्डौता ब्लॉक चीका में अचानक एक जहरीला सांप (Snake) निकल आया, जिसे वहां के जिम्मेवार भाइयों ने पूज्य गुरु संत डॉक्टर राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनानुसार उसे बिना नुकसान पहुंचाए डिब्बे में पकड़ कर जंगल में छोड़ आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव डन्डौता (चीका) की 15 मेंबर्स कमेटी के सदस्य रणबीर इन्सां जब गांव स्थित डेरे पहुंचे तो उन्हें डेरे के एंट्री गेट के नजदीक एक खतरनाक सांप दिखाई दिया। उसने बिना शोर मचाए तुरंत वन्य जीव संरक्षक, स्नेक मैन जस्सी डन्डौता को इसकी सूचना दी। जस्सी ने गुरु जी के वचनानुसार उस सांप को बिना नुकसान पहुंचाये पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां इंसानों के साथ-साथ सभी जीवों के हित का ध्यान रखते हैं। गुरू जी फरमाते हैं कि संसार का हर जीव, उसकी जान कीमती है क्योंकि हर किसी को अपनी जान प्यारी है और किसी का भी आघात नहीं करना चाहिए, उसे मारना नहीं चाहिए।

यह भी पढ़ें:– Joe Biden in Israel: विश्व शांति के लिए सार्थक प्रयास करें देश!

About The Author

Related Posts