सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में शव मिला

Published On

सोनीपत (एजेंसी)। हरियाणा के सोनीपत शहर Sonipat के औद्योगिक क्षेत्र में आज एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। उसकी चाकू मारकर हत्या किये जाने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने वहां मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। उसकी कमर में चाकू के वार के निशान है। फोरेंसिक टीम ने ने खून व मिट्टी के नमूने लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हत्या का मामला कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts