जेल में तैनात सिपाही की मौत, दो दिन पहले ही लौटा था घर से

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला जेल में तैनात सिपाही सुरेंद्र कुमार की ड्यूटी के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। मृतक जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव खरड़वाल का रहने वाला था। सिपाही दो दिन पहले ही अपने घर से ड्यूटी पर लौटा था। इस मामले में मृतक के बेटे रोहित के बयान पर सिविल लाइन थाना की हुडा चौकी पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। जानकारी मुताबिक जिला जेल में तैनात 48 वर्षीय सिपाही सुरेंद्र कुमार सुबह ड्यूटी देने के लिए जेल में जा रहा था। इस दौरान वह बेसुध होकर चारपाई पर गिर गया। जेल में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे संभाला और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिपाही सुरेंद्र कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वर्ष 2013 में उसने जेल में वार्डर के रूप में नौकरी ज्वाइन की थी। सुरेंद्र के बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र की दो लड़कियां व एक लड़का है। सुरेंद्र दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर गया था और बिल्कुल स्वस्थ था। मामले के जांच अधिकारी भाल सिंह ने बताया कि सिपाही सुरेंद्र कुमार बुधवार सुबह साढ़े छह बजे जेल में बेसुध अवस्था में मिला था, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में उसके स्वजनों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंच गए। मृतक सुरेंद्र के बेटे रोहित के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts