बिजली बिल संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन आज

Published On

भिवानी। (सच कहूँ न्यूज) ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सुरेश राठी, महासचिव नरेश कुमार व प्रेस सचिव सुरेंद्र यादव ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार बिजली बिल-2022 आनन-फानन में लागू कर रही है, जिसके खिलाफ 8 अगस्त को सुबह आठ बजे से शाम तक काम छोड़कर जिला स्तर व राज्यों की राजधानियों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाने की रणनीति भी बनाई गई। इसके साथ ही नौ अगस्त को इस बिजली अमेंडमेंट बिल के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित प्रदर्शनों का सम र्थन करते हुए इनमें शामिल होने का फैसला लिया गया। इस अवसर पर राज्य प्रधान लोकेश, राज्य कमेटी सदस्य धर्मबीर सिंह भाटी, धर्मेंद्र भारद्वाज, विजय जांगड़ा, सर्कल सचिव राजेश सांगवान, शहरी मंडल के प्रधान अशोक गोयत, जितेंद्र मिराण भी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts