बनछटियों की सेवा में जुटे सेवादार

Published On

गोरीवाला (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक दारेवाला के सेवादारों व साध-संगत ने मंगलवार को गांव टप्पी में ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम से बनछंटियां भरने की सेवा की। इसके अलावा ब्लॉक डबवाली, ब्लॉक श्री जलालआना साहब व पंजाब ब्लॉकों से भी सेवादारों इस कार्य में जुटे रहे। इस मौके पर 15 मैम्बर इकबाल सिंह ने बताया कि साध-संगत ने कृषि कार्यों की व्यस्तता के चलते राजपुरा, सुकेराखेड़ा, टप्पी, नुहियांवाली, रामपुरा बिश्नोईयां, जण्डवाला जाटान, चोरमार खेड़ा, पन्नीवाला रूल्दू आदि में बनछंटियां एकत्रित कर रखी थी।

यह भी पढ़ें:– बेटी के जन्मदिन पर मानवता भलाई कार्य

उन्होंने बताया कि ब्लॉक दारेवाला से सैंकड़ों की तादाद में बनछंटियों की ट्रालियां भेजी जा रही है। जिन भी गांव में यह सेवा का कार्य चला, वहां की साध-संगत का सहयोग अति सराहनीय रहा। इस मौके पर 25 मैंबर जगतार सिंह, भंगीदास सुखमन्दर सिंह, 15 इकबाल सिंह, कर्मजीत इन्सां, केवल कृष्ण, नीटा इन्सां, सोनी इन्सां, राजवीर इन्सां, बूटा सिंह इन्सां, अमनदीप इन्सां, इन्द्रमोहन इन्सां, विनोद इन्सां, सोनू इन्सां, हरमेल इन्सां, सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts