शाह मस्ताना जी धाम सरसा में फहराया तिरंगा

Published On

सरसा (सुनील वर्मा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के लिए देश प्रेम व देश भक्ति हमेशा सर्वोपरि रहा है और अगर कभी भी देश के बहुमुखी विकास में योगदान की बात आती है तो पूज्य गुरु जी अग्रणी पंक्ति में खड़े मिलते है। अब जब देश आजादी का 75वां अमृत-महोत्सव मना रहा है तो पूज्य गुरु जी ने भी वीरवार को ग्यारहवीं चिट्ठी भेजकर साध-संगत को अपने-अपने घरों व गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर देश के लिए कुर्बानियां देने वाले सैनिकों को सैल्यूट करने का आह्वान किया है। इसी कड़ी में शाह मस्ताना जी धाम के डेरा श्रद्धालुओं ने तिरंगे को सैल्यूट किया और देश के वे सैनिक जो धरती मां की रक्षा के लिए शहीद हो गए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें देश विदेश की साध-संगत हर घर हो तिरंगा के तहत अपने अपने घरों में, कारों में तिरंगा स्थापित कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts