कैथल के डेरा अनुयायी ने किया ऐसा काम जिसकी हर जगह हो रही प्रशंसा

Published On

कैथल, सच कहूं /कुलदीप नैन। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी किसी भी खुशी के मौके पर दीन दुखियो की मदद करना नही भूलते। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए कैथल के जोन न. 5 निवासी जगरीत इन्सां ने अपना 22वां जन्मदिन मानवता भलाई कार्य कर मनाया।

Kaithal
Kaithal

बसे पहले उन्होने सुबह पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण कियो इसके बाद जगरीत ने जरुरतमंदो की मदद के लिए रक्तदान किया। जगरीत ने यही बस नही किया बल्कि इसके बाद उन्होंने 13 जरूरतमंद लोगो को राशन की कीटे भी दी। डेरा प्रेमी जगरीत इन्सां ने बताया कि उसे ये पावन प्रेरणा डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। पूज्य गुरु जी भी हमे यही सिखाते है कि ऐसे मौको पर मानवता भलाई के कार्य करे। उन्होंने बताया कि अपने जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद कर मुझे बेहद खुशी हो रही है।

About The Author

Related Posts