शिक्षा और रोजगार
लीला राम गुर्जर से अधिक धनवान है रणदीप सुरजेवाला का बेटा आदित्य
Published On
कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला करोडपति है। उनकी कुल चल सम्पति 1 करोड़ 30 लाख है और उनके उपर किसी प्रकार का कोई कर्ज भी नहीं है। आदित्य सुरजेवाला और उनकी पत्नी के पास लगभग 90 लाख के जेवरात भी है। आदित्य सुरजेवाला, भाजपा प्रत्याशी लीलाराम गुर्जर से अधिक धनशाली है। लीला राम गुर्जर की चल सम्पति 47 लाख है और अचल सम्पति 3 करोड़ है। इस लिहाज से आदित्य उनसे आगे है। Kaithal News
आदित्य सुरजेवाला सम्पति का ब्यौरा | Aditya Surjewala
नकद
- स्वयं 3 लाख
- पत्नी 1 लाख
आय
- स्वयं 18 लाख 99 हजार 400 रूपये
- पत्नी 24 लाख 87 हजार 120 रूपये
चल संपति
- स्वयं 1 करोड़ 30 लाख 36 हजार 229 रूपये
- पत्नी 78 लाख 48 हजार 658 रूपये
अचल संपत्ति
- 12 करोड़ 14 लाख 43 हजार 400
कर्ज
- कोई कर्ज नहीं
वाहन कीमत
- 15 लाख रूपये
जेवरात
- स्वंय 19.50 लाख के जेवरात
- पत्नी 92 तोले सोना और कुछ अन्य जेवरात जिनकी कुल कीमत 71,92,950
लीला राम गुर्जर सम्पति का ब्यौरा | Lila Ram Gujjar
नकद
- स्वयं 8 लाख
- पत्नी 3 लाख
आय
- स्वयं 13 लाख 58 हजार 440 रूपये
- पत्नी 2 लाख 77 हजार 620 रूपये
चल संपति
- स्वयं 47 लाख 01 हजार 183 रूपये
- पत्नी 12 लाख 94 हजार 519 रूपये
अचल संपत्ति
- स्वयं 3 करोड़ 60 लाख
- पत्नी 6 करोड़ 5 लाख 82 हजार 419 रूपये
लोन
- 70 लाख 79 हजार 445 रूपये
वाहन
- टाटा टैंकर कीमत 7 लाख
- हौंडा डीजल कार कीमत 2 लाख
- इनोवा कार कीमत 20 लाख
जेवरात
स्वंय 5 तोले सोना कीमत लगभग 3.50 लाख
पत्नी 16 तोले सोना कीमत लगभग 11 लाख
यह भी पढ़ें:– भाकियू के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के निधन के 13 साल बाद गैर जमानती वारंट जारी