मंत्री बन लौटे देवेन्द्र बबली का हुआ भव्य स्वागत

Published On

टोहाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण)। हरियाणा के विकास एवं पंचायत व पुरातत्व और संग्रहालय मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली का टोहाना पहुंचने पर जिला प्रशासन और नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसके अलावा देवेंद्र बबली का अनेक गांवों में फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न देकर गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर विकास एवं पंचायत, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की जिम्मेवारी सौंपी है, वे इस जिम्मेवारी को ईमानदारी से बखुबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में भी शहरों जैसी मूलभुत सुविधाएं दी जाएगी, पानी की निकासी के उचित प्रबंध किए जाएंगे। हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति होगी तथा बिजली की निर्बाध सप्लाई गांवों व शहरों में करवाई जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts