मैराथन दौड़ में भाग लेंगे ऐलनाबाद के छात्र

Published On

31 अक्टूबर को मनोहर लाल इस मैराथन दौड़ को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे | Marathon Race

ऐलनाबाद(सच कहूँ न्यूज)। जिला में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रन फ ार यूनिटी मैराथन दौड़ (Marathon Race) मैं ऐलनाबाद स्कूल के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। उक्त विषय पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऐलनाबाद वीरेंद्र गिल ने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम से इस मैराथन दौड़ को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसको लेकर आज ऐलनाबाद के स्कूलों सीआरडीएवी स्कूल, सतलुज पब्लिक स्कूल, ननिकेतन पब्लिक स्कूल सर्वपल्ली पब्लिक स्कूल, सर छोटूराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती हाई स्कूल, निवेदिता सीनियर सैकेंडरी स्कूल के अलावा कुछ अन्य स्कूल केमुखियाओं ने मीटिंग में भाग लिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

 

About The Author

Related Posts