कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर 100 फीसदी कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर: विज

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अनिल कक्कड़)। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार तैयार है और शत – प्रतिशत कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया गया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार की क्या स्टडी है और क्या तैयारी है, पर अनिल विज ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है और हरियाणा में कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वेरिएंट का फरीदाबाद में एक केस पाया गया है। उसमें हमने 100 प्रतिशत कांटेक्ट ट्रेसिंग के आदेश कर दिए हैं। विज ने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कोरोना कमजोर हुआ है खत्म नही हुआ, इसलिए ऐतिहात रखें।

‘डीजीपी के लिए नया पैनल बनाकर केंद्र में भेजा जाए’

प्रदेश के डीजीपी मनोज यादव ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख वापिस आईबी में जाने की दरख्वास्त की थी और उन्होंने अपने पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है कि मुझे रिलीव दिया कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस पर हमने उनकी (डीजीपी) अर्जी स्वीकार कर ली है और गृह विभाग को कह दिया गया है कि नया पैनल बनाकर केंद्र में भेजा जाए। इसी प्रकार, मनोज यादव, डीजीपी को भी कह दिया गया है कि जब तक नया अरेंजमेंट न हो जाए, तब तक काम जारी रखें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts