खेत मजदूर की डंडों से पीट कर हत्या

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव कुमथला में मंगलवार रात को खेत में बने कोठे में सो रहे 40 वर्षीय खेत मजदूर की डंडों से वार कर हत्या कर दी। मृतक खेत मजदूर तरसेम लाल टिब्बा कालोनी जिला मुक्तसर का रहने वाला था। उसने गांव कुमथला में अपने मामा भूप सिंह के साथ 28 कनाल जमीन दसवें हिस्से पर लेकर काश्त की हुई थी। उसके खेत पड़ोसी मजदूर सिकंदर व बिरजू ने रात में डंडों से हमला कर हत्या कर दी। मृतक के मामा भूप सिंह के बयान पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित सिकंदर व बिरजू जीजा- साला है।

दोनों बिहार मूल के वैशाली जिले के रहने वाले हैं। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मदन लाल ने बताया कि वारदात के बाद आरोपित फरार है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है। मृतक के मामा भूप सिंह ने बताया कि वह मंगलवार रात को खेत में बने कोठे में तरसेम के साथ सो रहा था। रात नौ बजे के करीब सिकंदर व उसका जीजा बिरजू ने कोठे के गेट को धक्का मार कर खोला। दोनों के हाथों में डंडे थे। आते ही उन्होंने तरसेम पर हमला कर दिया। जब वह तरसेम को छुड़वाने लगा तो उसे भी चोट मारनी शुरू कर दी। जिसके बाद वह वहां से भाग गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts