पराली प्रबंधन को अपनाए किसान: रामधारी A.T.M.

Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग यमुनानगर द्वारा, जिला कृषि उप निदेशक डा आदित्य अनिल डबास के निर्देशन और खंड कृषि अधिकारी डॉ हरेंद्र कंबोज के मार्गदर्शन मे govt. Sr. Sec. स्कूल जैधर खंड प्रतापनगर में पराली प्रबंधन पर एक किसान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की अध्यक्षता रामधारी A.T.M. प्रतापनगर द्वारा की गई। रामधारी ATM ने बताया कि कोई भी किसान पराली में आग ना लगाए। यदि कोई किसान पराली में आग लगाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

जो किसान पराली में आग लगाएगा उससे 30000 हज़ार रुपए तक की जुर्माना राशि वसूल की जाएगी। किसान अपनी फ़सल भी नहीं बेच पाएगा। ऐसे किसान के खिलाफ F.I.R. भी दर्ज की जायेगी। यदि किसान के द्वारा पराली प्रबंधन किया गया तो उस किसान को विभाग की तरफ़ से 1200 रुपए प्रति एकड़ अनुदान राशि दी जाएगी। इसलिए सभी किसान पराली प्रबंधन करें। पराली को मिट्टी में मिलाएं। खेत की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाएं। कैंप में सरपंच प्रतिनिधि मजीद खान, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार फौजी, मांगेराम, स्कूल प्रिंसिपल सेवा सिंह जी तथा सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अंत में सभी को पराली ना जलाने की शपथ दिलाई गई। Pratap Nagar News

यह भी पढ़ें:– फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान में भारतीय रुपये की ताकत देखकर आप हो जाओगे दंग

About The Author

Related Posts