किसानों को मंडियों में धान बेचने में कोई दिक्कत न हो: दलाल

Published On

कैथल (एजेंसी)। हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसी भी स्थिति में किसानों को धान की फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। दलाल ने शुक्रवार को यहां स्थानीय अनाज मंडी में धान खरीद के लिये की गई तैयारियों को जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को सुव्यवस्थित तरीके से फसल खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने और किसानों को मंडी में सफाई, कैंटीन, पेयजल, शौचालय, बिजली और अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

उन्होंने अधिकारियों को धान खरीद के दौरान समय-समय पर मंडी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी एजैंसियों को धान खरीद समय पर और इसका उठान करने के निर्देश दिये। उनके साथ इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद और अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts