Punjab
सिरसा के जैन स्कूल में आग से 7 सालों का रिकॉर्ड जलकर राख
बिजली की मेन लाइन में फॉल्ट होने से भड़क गई आग
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शहर के भादरा बाजार स्थित सेठ सागरमल सुराना जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार रात्रि को लगी आग में रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। यह आग स्कूल के मेन गेट के पास बिजली की मेन लाइन में फॉल्ट होने से भड़क गई। पास बने रिकॉर्ड रूम और हॉल में फैल गई। वहां पर करीब पिछले 5-7 सालों का रिकॉर्ड रखा हुआ था, जिसमें ये आग लगी। हॉल में बिजली फीटिंग, पंखे व अलमीरा व कंप्यूटर एवं फर्नीचर में फैल गई। इससे काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूल में करीब 1150 छात्राएं यहां पढ़ती है। Sirsa News
गनीमत रही कि ये आग रात्रि को लगी। वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह अभिभावक व स्कूल कार्यकारिणी के सदस्यों ने स्कूल का अवलोकन किया। बताया जा रहा है कि स्कूल के मेन गेट के पास ही बिजली कनेक्शन स्विच है, जहां से सप्लाई आगे जाती है। वहीं पर फॉल्ट हो गया। संस्था से प्रधान मक्खन लाल गोयल ने बताया कि गत रात्रि को स्कूल का चौकीदार यहां तैनात था। करीब 10 बजे उसे आग लगने का पता चला। कुछ देर में वह मौके पर पहुंचे और फायर गाड़ियां भी पहुंची।
संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी गई। फायर विभाग की करीब तीन गाड़ियों ने करीब डेढ घंटे में आग को बुझाया। कुछ अभिभावक अपने बच्चों की एसएलसी व अन्य दस्तावेज लेने आए हुए थे। खासकर बोर्ड क्लासों के बच्चे दस्तावेज लेने पहुंच रहे हैं। स्टाफ भी उस जले हुए रिकॉर्ड से दस्तावेज जांच कर अलग निकाल रहे थे। Sirsa News