धूं-धूं कर जला होलसेल का गोदाम
लाखो रुपए का सामान जलकर राख
टोहाना(सच कहूँ न्यूज)। चीनी मार्केट में थाना शहर से लगभग पचास मीटर की दूरी पर करियाने की होलसेल दुकान के बेसमेंट में बने गोदाम में अचानक सुबह आग लग गई। आग की लपटे तेज होने के कारण गोदाम में लाखो रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलते ही लोगों को जमावड़ा हो गया। लोगों ने आग को बुझाने के लिए प्रयास जारी कर दिया। मामले की सूचना नगर परिषद फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और दर्जनभर से अधिक कर्मी आग बुझाने में जुट गए।
फायर ब्रिगेड दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। पड़ोसी दुकानदार राजीव ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो देखा कि सामने वाले बेसमेट में बने गोदाम में आग लगी हुई है। जिसके बाद उसने घटना की सूचना दुकान मालिक व पुलिस को दी।
फायरकर्मी मोहनलाल ने बताया कि लगभग सवा छ: बजे उनके पास सूचना आई कि चीनी मार्केट में आग लग गई है। जिसके बाद उनकी फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर आई तथा आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।