पाच एचसीएस अधिकारियों का तबादला

Published On

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण (Officers Transferred) एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, फरीदाबाद अमित कुमार-1 को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, गुरुग्राम-2 जितेंद्र कुमार-2, को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, गुरुग्राम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सांपला, संयुक्त निदेशक, चकबंदी और संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, रोहतक श्वेता सुहाग, को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, रोहतक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उपमंडल कार्यालय (नागरिक), उचाना कलां और संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, हिसार राजेश कोथ को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हिसार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, पंचकूला गगनदीप सिंह-2, को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार (Officers Transferred) सौंपा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts