नहरी पानी के विवाद को लेकर पूर्व सरपंच को गोली मारकर हत्या

Published On

बेटा गंभीर रूप से घायल, हमलावर मौके से फरार

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। हिसार जिले के उपमंडल हाँसी के गांव सुल्तानपुर में नहरी पानी के विवाद (Canal Water Dispute) के चलते पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। झगड़े में मृतक के पुत्र के सिर में लाठी से वार किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए हाँसी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों को उपचार हेतु हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पूर्व सरपंच ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उसके बेटे का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय पूर्व सरपंच साधु राम व उसका बेटा सुखबीर वीरवार सुबह करीब 7:15 बजे अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान खेत के पड़ोसी मनजीत के साथ पानी को लेकर झगड़ा (Canal Water Dispute) हो गया। इसी दौरान गुस्साए मनजीत ने साधुराम पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली दाग दी। मनजीत द्वारा चलाई गई गोली साधु राम के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता को बचाने आए उसके बेटे सुखबीर के सिर पर भी मनजीत ने बंदूक के बट से वार कर घायल कर दिया और मौके पर अपनी लाइसेंसी बंदूक को फेंक कर वहां से फरार हो गया।

घायल पिता-पुत्र को उपचार हेतु नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पूर्व सरपंच साधुराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही उनके बेटे सुखबीर का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं वारदात में प्रयुक्त बंदूक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts