गोरीवाला में नि:शुल्क जांच शिविर कल

Published On

गोरीवाला (अनिल)। ब्लॉक दारेवाला की और से पंचायत घर गोरीवाला में 18 फरबरी दिन वीरवार को विशाल चेकअप जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते इंद्रमोहन इन्सां ने बताया कि शाह सतनाम जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सिरसा के चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। चेकअप जांच शिविर में जनरल चिकित्सक, दन्त विभाग व आंखों के चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। चेकअप जांच शिविर में दवाईयां निःशुल्क वितरित की जाएगी। शिविर का समय 10 बजे से 2 बजे का रहेगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts