राज्यपाल ने पीजीआईएमएस के 5वे दीक्षांत समारोह में 950 विद्यार्थियों को बांटी डिग्री

चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च दायित्व: प्रो. असीम कुमार घोष

Sarvesh Kumar Picture
Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: पीजीआईएमएस में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बतौर मुख्यअतिथि शिरक्त की। उन्होंने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और 950 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की। साथ ही 68 मेधावियों को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने युवा चिकित्सकों से करुणा, नैतिकता और सेवा-भाव को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च दायित्व है। डॉक्टर समाज में आशा, विश्वास और जीवन के प्रतीक होते हैं, इसलिए उन्हें संवेदनशीलता, विनम्रता और समर्पण भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने एसओटीटीओ हरियाणा माध्यम से  चलाए जा रहे अंगदान जागरूकता अभियान की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल ने अनेक परिवारों में नई आशा जगाई है और यह वास्तव में इस भावना को परिलक्षित करती है कि जीवन के दान से बड़ा कोई दान नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के माध्यम से की गई अपील ने पूरे देश में अंगदान आंदोलन के प्रति जन-जागरूकता और जन-भागीदारी को काफी मजबूत किया है।

प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक यात्रा की पूर्णता नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व, सेवा और समर्पण से परिपूर्ण जीवन की नई शुरूआत है। उन्होंने कहा कि देश को आज भी विशेष रूप से ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में समर्पित चिकित्सकों की आवश्यकता है, ऐसे में विद्यार्थी समाज सेवा के लिए आगे आए और चिकित्सा अनुसंधान, नवाचार और स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दे। इस अवसर पर पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का मिशन है।  

उन्होंने पीजीआईएमएस की उपलब्धियों बारे भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष, कुलसचिव डॉ. रूप सिंह, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, एएसपी आयुष यादव, वीरेंद्र सिंह ढुल, आशीष कुमार, मनजीत सिंह, नमिता सिंह, शुभम, प्रो. मिलाप पुनिया, डॉ. रूप सिंह, अमित आर्य, डॉ. एस के सिंघल, डॉ. अशोक, डॉ. सविता, डॉ. मनु राठी व डॉ प्रीति प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Rohtak News
Rohtak News: पीजीआईएमएस में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल को पौधा भेट कर सम्मानित करते कुलपति

About The Author

Related Posts