जीएसएम सेवादार अमर सिंह इन्सां 92 वर्ष की उम्र में सतगुरु से ओढ़ निभा गए

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के जीएसएम सेवादार अमर सिंह इन्सां (92 वर्ष) का बुधवार सुबह निधन हो गया।  दिवंगत अमर सिंह इन्सां का अंतिम संस्कार शाह सतनाम-शाह मस्ताना जी धाम के नजदीक स्थित श्मशान घाट में किया गया। अमर सिंह इन्सां की अंतिम यात्रा में डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति के सदस्य, परिवारजन, रिश्तेदार तथा आसपास की साध-संगत बड़ी संख्या में शामिल हुई और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। Sirsa News

गौरतलब है कि जीएसएम अमर सिंह इन्सां का जन्म जिला लुधियाना के गांव पब्बियां में पिता बिशन सिंह और माता बचन कौर के घर हुआ था। उन्होंने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से गुरमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की थी और लंबे समय तक आध्यात्मिक मार्ग पर चलते हुए सेवा कार्यों में जुटे रहे। उन्होंने करीब 40 वर्षों तक डेरा सच्चा सौदा में रहकर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की रहनुमाई में श्रद्धाभाव के साथ सेवा की। अपने शांत, सरल और मीठे स्वभाव के कारण वे साध-संगत में विशेष सम्मान के पात्र थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए व्यतीत किया। मानवता की सेवा में वे दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। Sirsa News

About The Author

Related Posts