Sirsa News: श्री जलालआणा साहिब के इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बनाया ऐसा ऐप, जो ग्रुप खर्च करेगा मैनेज

आम लोगों की एक बड़ी समस्या को सरल तरीके से हल करना गुरप्रीत सिंह का उद्देश्य

Manmohan Picture
Published On

ओढां (सच कहूँ/राजू)। गांव श्री जलालआणा साहिब के सॉफ्टवेयर इंजीनियर गुरप्रीत सिंह ने ग्रुप और ट्रिप के खर्चों को आसान बनाने के लिए एक उपयोगी मोबाइल ऐप तैयार किया है। इस ऐप का विचार उन्हें अपने निजी अनुभव से मिला। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में जब वे दोस्तों के साथ अमृतसर घूमने गए थे, तब खर्चों का हिसाब रखना काफी मुश्किल हो गया था। नोटबुक में लिखने के बावजूद यह समझना कठिन था कि किसने कितना खर्च किया और उसे सभी में सही तरीके से कैसे बांटा जाए। Sirsa News

इसी समस्या के समाधान के लिए गुरप्रीत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह ऐप विकसित किया। इस ऐप के जरिए यूजर्स आसानी से ग्रुप बना सकते हैं, सदस्यों को जोड़ सकते हैं और खर्च दर्ज कर सकते हैं। ऐप स्वत: ही खर्चों को सभी के बीच बराबर बांट देता है और हर सदस्य का बैलेंस साफ-साफ दिखाता है। गुरप्रीत का कहना है कि उनका उद्देश्य आम लोगों की एक बड़ी समस्या को सरल तरीके से हल करना था, जिससे अब ग्रुप खर्चों का हिसाब रखना बेहद आसान हो गया है। Sirsa News

About The Author

Latest News

UP New expressway: खुशखबरी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत इन गांवों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे, जानें रूट
पाकिस्तान से जरिये ड्रोन तस्करी कर मंगवाये गये अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियार सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी वरदान; 65 साल की माँ के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आँखों से छलके खुशी के आँसू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे
नैनीताल में 20 वर्षीय छात्रा ने की अपनी जीवनलीला समाप्त

Related Posts