Punjab

MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया
Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों ये तारीख नोट कर लो आ रहा है भयंकर तूफान!

Haryana Metro News: खुशखबरी, हरियाणा के इस रूट पर बिछाई जाएगी नई मेट्रो लाइन, प्रोपर्टी में आएगा उछाल

Haryana Metro News: खुशखबरी, हरियाणा के इस रूट पर बिछाई जाएगी नई मेट्रो लाइन, प्रोपर्टी में आएगा उछाल

Sach Kahoon Picture
Published On

गुरुग्राम। गुरुग्राम में मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मेट्रो विस्तार योजना के दूसरे चरण को शुरू करने से पहले वित्तीय तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने इस प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक से 2800 करोड़ रुपये के ऋण की मांग की है, जिससे शहर की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि यह राशि पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा है। विश्व बैंक की टीम हाल ही में गुरुग्राम पहुंची थी और उसने प्रस्तावित मेट्रो रूट का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ जरूरी सुझाव और बदलाव की सिफारिशें भी की हैं, जिन पर अब जीएमआरएल विचार कर रहा है।

जून तक पूरी हो सकती है ऋण प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार, विश्व बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया जून तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद दूसरे चरण के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। माना जा रहा है कि फाइनेंस मंजूर होते ही प्रोजेक्ट की गति और तेज हो जाएगी।

पहले चरण पर तेजी से चल रहा काम

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार योजना का पहला चरण फिलहाल तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक नई मेट्रो लाइन बिछाई जा रही है। निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने के लिए एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।

दूसरे चरण में साइबर सिटी तक पहुंचेगी मेट्रो

मेट्रो विस्तार के दूसरे चरण में सेक्टर-9 से सेक्टर-23, उद्योग विहार होते हुए साइबर सिटी तक ट्रैक तैयार किया जाएगा। इस रूट के शुरू होने के बाद हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और ट्रैफिक दबाव भी कम होने की उम्मीद है। खासतौर पर ऑफिस जाने वाले लोगों और उद्योग विहार क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह रूट काफी अहम माना जा रहा है।

रेलवे स्टेशन को जोड़ने की भी तैयारी

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-5 से रेलवे स्टेशन तक अलग मेट्रो रूट विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। अगर यह योजना मंजूर होती है, तो शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। गुरुग्राम में तेजी से बढ़ती आबादी और ट्रैफिक को देखते हुए मेट्रो विस्तार परियोजना को शहर के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे न सिर्फ सफर आसान होगा बल्कि प्रदूषण और सड़क जाम जैसी समस्याओं में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

About The Author

Related Posts