नारनौल में पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, छह घायल

Published On

महेंद्रगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नारनौल में मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे सरकारी रोडवेज की बस पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। हालांकि गनीमत रही कि कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ।। बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज की ये बस राजस्थान के जयपुर से हिसार जा रही थी। तभी नारनौल के कावी मोड़ के पास ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के चलते रोडवेज बस हादसे का शिकार हुई।

धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। इस हादसे में करीब 6 से 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts