चालक की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में रोडवेज कर्मी हडताल पर

Published On

जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा रोडवेज के चालक जगबीर के हत्यारों को गिरफ्तार करने में हो रही देरी के विरोध में रोडवेज कर्मचारी यूनियनों ने गुरुवार को पूर्ण हडताल का एलान किया। सोनीपत में रोडवेज चालक की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी के कारण कर्मचारियों में रोष है और इसी कारण प्रदेश भर में सभी डिपो पर रोडवेज बसों का आवागमन प्रभावित हो सकता है। इसलिए यात्रियों को अपने निजी वाहन या फिर प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ सकता है। जींद डिपो से 160 बसें इंटर स्टेट, इंटर डिस्ट्रिक्ट और लोकल रूटों पर चलती हैं, जिनमें 15 हजार से ज्यादा यात्री हर रोज सफर करते हैं।

सोनीपत में छह सितंबर को सोनीपत के कुंडली के पास थार चालक ने रोडवेज के चालक जगबीर के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के 48 घंटे बाद तक भी पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई तो रोडवेज कर्मचारियों ने रोष स्वरूप यह फैसला लिया है।

क्या है मामला

इस मामले में कल जींद डिपो सांझा मोर्चा मोर्चा ने बैठक की जिसमें गुरुवार को प्रदेशभर में हड़ताल करने का फैसला लिया गया। बैठक में आजाद गिल, बिजेंद्र सांगवान, अशोक गोरिया, सुशील ईक्कस, अनूप लाठर, जितेंद्र लाठर, राजेंद्र शर्मा, संदीप रंगा, राजकुमार रधाना, सुदर्शन लाठर, अनूप श्योकंद, सज्जन कंडेला मौजूद रहे। अगर रोडवेज की हड़ताल सफल रहती है तो यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है। जींद से नरवाना, गोहाना, असंध, बरवाला, हांसी, नरवाना रूट पर प्राइवेट बसों की संख्या ज्यादा है लेकिन जींद से रोहतक, जींद से कैथल, जींद से पानीपत और भिवानी रूटों पर प्राइवेट बसें न के बराबर हैं। इसलिए इन रूटों पर यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े:- आरएलडीए रेलवे की जमीन लीज पर देकर सरसा में कराएगा विकास

चालक के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश की रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की कार्यकारणी द्वारा आठ सितंबर को प्रदेश भर में हड़ताल करने का निर्णय लिया। इस हड़ताल की तयारी के लिए जींद डिपो की सांझा मोर्चा की बैठक मृतक चालक की हत्या करने वालो को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया और प्रशासन द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाए जाने के रोष में पूर्ण रूप से जींद डिपो को आठ सितंबर को बंद करने का निर्णय लिया गया है और सांझा मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी द्वारा दिए जाने वाले आगामी आंदोलन को भी सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts