Haryana School Summer Vaccation News: हरियाणा में समय से पहले हो सकती हैं गर्मी की छुट्टियां?

Haryana School Summer Vaccation: हरियाणा में समय से पहले हो सकती हैं गर्मी की छुट्टियां?

Sach Kahoon Picture
Published On

Haryana School Summer Vaccation News:  हिसार, संदीप सिंहमार। हरियाणा में बढ़ती गर्मी और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोशल मीडिया पर स्कूलों की छुट्टियों और आॅनलाइन क्लास को लेकर चचार्एं तेज हो गई हैं। कई लोग दावा कर रहे हैं कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात और बिगड़ते हैं तथा ईंधन संकट गहराता है, तो स्कूलों को आॅनलाइन किया जा सकता है और गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित हो सकती हैं। हालांकि फिलहाल हरियाणा सरकार की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक आदेश या घोषणा जारी नहीं की गई है। वर्तमान शेड्यूल के अनुसार प्रदेश में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 1 जून से शुरू होने की संभावना है।

सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार 25 मई से छुट्टियां शुरू करने पर विचार कर सकती है, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग या सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी अपने संबोधनों में ईंधन बचाने और संसाधनों के सीमित उपयोग पर जोर दे चुके हैं। इसी को लेकर लोग मिडिल ईस्ट तनाव और बढ़ती तेल कीमतों को शिक्षा व्यवस्था से जोड़कर देख रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तापमान लगातार बढ़ता है या मौसम विभाग की तरफ से हीटवेव को लेकर गंभीर चेतावनी जारी होती है, तो सरकार स्कूल टाइमिंग में बदलाव या छुट्टियों को लेकर फैसला ले सकती है। फिलहाल छात्रों और अभिभावकों को केवल सरकारी आदेशों और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी जा रही है।

About The Author

Related Posts