कल्याण नगर के दारा सिंह इन्सां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बड़ी संख्या में साध-संगत व परिजनों ने किये श्रद्धासुमन अर्पित
Paid Tributed: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर गली नंबर-14 निवासी सच्ची संभाल समिति के सेवादार एवं डेरा सच्चा सौदा के अनथक सेवादार दारा सिंह इन्सां की श्रद्धांजलि स्वरूप मंगलवार को सोनी धर्मशाला में नामचर्चा आयोजित की गई। नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत, परिजनों, सच्चे नम्र सेवादारों तथा विभिन्न सच्ची समितियों के सेवादारों ने भाग लेकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। Sirsa News
नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर जोन के प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। इसके उपरांत कविराजों ने चेतावनी भजन-शब्दों के माध्यम से उपस्थित साध-संगत को राम-नाम जपने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे सच्चे नम्र सेवादार अमरजीत इन्सां ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दारा सिंह इन्सां डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हुए समर्पित सेवादार थे, जिन्होंने सच्ची संभाल समिति में निष्ठापूर्वक सेवा निभाई।
उन्होंने कहा कि सचखंडवासी इस संसार से विदा होकर अपने सतगुरु की गोद में निजधाम को प्राप्त हुए हैं। बाद में पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिन्हें साध-संगत ने श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। नामचर्चा में सचखंडवासी के पुत्र गुरपिंद्र सिंह इन्सां, सुखविंद्र सिंह (सोनू), हरमिंद्र सिंह (मोनू), डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन समिति के सेवादार, सच्चे नम्र सेवादार, परिजन, रिश्तेदार एवं ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत व सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार मौजूद रहें। Sirsa News