हिसार: 40 फुट गहरे कुएं में दबे दो लोग, बचाव टीम मिट्टी निकालने में जुटी

Published On

हिसार (संदीप सिंहमार)। हरियाणा के हिसार से बड़ी दर्दनाक खबर आई है। जिले के गांव स्याहड़वा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पर दो मजदुर 40 फुट गहरे कुएं में काम करने के लिए उतरे थे लेकिन किसी कारणवंश मिट्टी गिरने से नीचे दब गए हैं। दोनों को अभी निकाला नहीं जा सकता है। मौके पर प्रशासन की बचाव टीम पहुंची हुई है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। बचाव टीम कुएं से मिट्टी निकालने का काम निरंतर जारी है। आपको बता दें कि हिसार से 33 किलोमीटर दूर भिवानी बॉर्डर पर स्थित गांव स्याहड़वा गांव में यह दुर्घटना घटी है। बताया जा रहा है कि जैसी ही जयपाल और जगदीश कुएं में उतरे उसके बाद मिट्टी की एक बड़ी थेह नीचे गिर गई जिससे जयपाल और जगदीश नीचे दब गए है। आस पास के लोग सब दुआ कर रहे हैं दोनो व्यक्ति सही सलामत कुएं से बाहर निकल जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts