हॉकी चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स की हॉकी खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पंजाब के गोविंदगढ़ में आयोजित सी.बी.एस.ई. नॉर्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स की हॉकी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आर्या गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत की टीम को 11-1 गोल स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। Kharkhoda News

सी.बी.एस.ई. नॉर्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप में जीत हासिल करने के बाद टीम अब दिसंबर में भोपाल में आयोजित होने वाली सी.बी.एस.ई. नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। सी.बी.एस.ई. नॉर्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा और पंजाब से लगभग 15 टीमों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल की रितिका, इशिका, वंशिका, खुशी, प्रियंका, तमन्ना, विधि, साक्षी, चंचल, दिया, नव्या, रिया, भव्या, वैभवी अमन, नैंसी, सरोहा, हर्षिता, रितिका मान ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर से लेकर फाइनल मैच तक 6-0, 8-0, 11-1 के गोल स्कोर से जीत हासिल की। Kharkhoda News

विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनको भविष्य में भी बेहतर खेल प्रर्दशन के लिए प्रेरित किया।

About The Author

Related Posts