HSSC Result 2024: ग्रुप सी और डी की 23879 नौकरियों का परिणाम घोषित

Published On

पंचकूला (सच कहूँ/चरण सिंह)। HSSC Group C, D Result 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने वीरवार को ग्रुप-सी और डी की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। भर्ती परीक्षा में शामिल रहे अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि विभिन्न विभागों में कुल 23,879 पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। HSSC Result 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तिथि की घोषणा की थी। आयोग द्वारा रिजल्ट घोषणा की जानकारी मिलते ही युवाओं ने रिजल्ट देखना शुरू कर दिया। भारी ट्रैफिक के चलते साइट ने काम करना बंद कर दिया, जिसके चलते अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना भी करना पड़ा। HSSC Result 2024

यह भी पढ़ें:– इंग्लैंड भेजने के नाम पर 12.46 लाख रुपये ठगी मामले में आरोपी काबू

 

About The Author

Related Posts