Durga Mata Temple: हांसी में दुर्गा माता मंदिर में चोरी, ताला तोड़ दानपात्र व इनवर्टर-बैटरी ले गए चोर; लोगों में रोष

स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Published On

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला देवी अस्पताल के नजदीक स्थित दुर्गा माता मंदिर का है, जहां अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर दान पात्र सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी वेद शर्मा के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे मंदिर बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह लगभग 6 बजे लौटने पर गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और दानपात्र तोड़कर उसमें रखा सारा नकद गायब था। साथ ही माता की मूर्ति के सामने चढ़ावे के पैसे भी चोर ले गए। चोर मंदिर में लगाया गया इनवर्टर और बैटरी भी उखाड़ ले गए, जो करीब 8 फीट ऊंचाई पर रखे थे। इन्हें उतारने के लिए चोरों ने मंदिर में मौजूद लोहे की बेंच का इस्तेमाल किया।

मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण घटना का कोई फुटेज नहीं मिल पाया है। पुलिस आसपास की दुकानों के कैमरों की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुजारी ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और उन्होंने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Hansi News
Hansi News: मंदिर में चोरी की जांच करती पुलिस

About The Author

Related Posts